Pages

Thursday, 14 July 2022

अध्याय 3 : रामचरितमानस और आश्रम व्यवस्था


आश्रम-व्यवस्था भारतीय जीवन की वह प्राचीन व्यवस्था है जिसके अनुसार व्यक्ति केजीवन को आयु के अनुसार चार भागों में विभाजित किया गया है । विश्व की अन्य संस्कृतियॉं जहॉं भौतिकवादी हैं, वहीं भारतीय संस्कृति में  भौतिकता के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी समन्वय मिलता है । वह इहलौकिक होने के साथ ही साथ पारलौकिक भी है । हमारी संस्कृति के अन्तर्गत मोक्ष प्राप्ति को व्यक्ति के जीवन का परम लक्ष्य माना गया है , लेकिन इसके लिए इहलौकिक कर्त्व्यों की अवहेलना नहीं की गई है । जहॉं तक आयु के अनुसार व्यक्ति के कार्यों के विभाजन का प्रश्न है, एक निश्चित आयु में निश्चित कार्य करने की क्षमता अधिक होती है । उसे उसी अनुसार क्षमता का प्रयोग सामाजिक तथा आत्मिक स्तर ण्वं कल्याण के हेतु करना चाहिए । व्यक्ति  से परिवार तथा परिवार से राज्य निर्मित होता है । आश्रम धर्म का पालन करते हुए व्यक्ति अपने कर्तव्य का पालन करता है तथा सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्त्ति भी करता है । वर्ण व्यवस्था समाज का विभाजन है, लेकिन आश्रम व्यवस्था जीवन का विभाजन है । आश्रम-व्यवस्था के अनुसार व्यक्ति के जीवन को ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यास आदि चार भागों में विभाजित किया गया है । महाभारत में इसे चार पदों वाली सीढ़ी कहा गया है, जिसके सहारे ब्रह्म लोक तक जाया जा सकता है । महाभारत में व्यास कहते हैं -
चतुष्पदी हि निःश्रेणी ब्रह्मव्येषा प्रतिष्ठिता ।
एतामारूह्य निःश्रेणी ब्रह्म लोके महीयते ।।महा0शान्ति 245.15
प्रत्येक सोपान पर मनु को अगले सोपान के लिए तैयार करता है । अपनी जीवन यात्रा को पूर्ण करते हुए परम लक्ष्य की प्राप्ति करता है । भारतीय शास्त्रकारों ने कहा है -
ब्रह्मचर्याश्रमं समाप्य गृही भवेत् ।
गृही भूत्वा वनी भवेत् वनी भूत्वा प्रव्रजेत ।। भारताय साहित्य : रवि मुर्कजी : पृ-82
अर्थात हर व्यक्ति को पहले ब्रह्मचर्याश्रम में प्रवेश करना अनिवार्य है । उसके समाप्त होने पर गृहस्थाश्रम में प्रवेश करने की व्यवस्था है । तदोपरान्त वह वानप्रस्थाश्रम ग्रहण करे तथा सन्यस्त रहकर ऋषि जीवन यापन करे ।
इस प्रकार आश्रम-व्यवस्था वह विभाग है, जिसमें मनुष्य अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुँचने का प्रयास करता है । इस प्रयास में तब तक सफलता नहीं मिलती जब तक व्यक्ति ज्ञान से युक्त और भोग से पूर्ण न हो तथा जब तक सांसारिक सुखों की आसक्ति समाप्त न हो । इस अवस्था तक पहुँचने के लिए व्यक्ति को शनैः-शनैः प्रयास करना होता है । यह हिन्दुओं की आदर्श जीवन प्रणाली है, क्योंकि इसके द्वारा ही आदर्श जीवन व्यतीत किया जा सकता है ।
तुलसी ने रामचरितमानस का प्रणयन नानापुराणनिगमागम सम्मत किया । आश्रम-व्यवस्था पर भी तुलसी के विचार शास्त्रानुमोदित हैं । मनु स्मृति में चार आश्रम वर्णित है -
ब्रह्मचारि गुहस्थाय वानप्रस्थो यतिस्तथा ।
एते गुहस्थप्रभवाश्चत्वारः प्रथमाश्रमाः ।।
तथा इन आश्रमों के क्रमानुसार पालन से मोक्ष प्राप्ति भी वर्णित है -
सर्वेअपि क्रमशस्त्वेते यथाशास्त्रं निषेविता ।
यथो कारिणं विप्रं नयन्ति परमां गतिम ।।मनु0 6/88
अर्थात शास्त्र के अनुसार निश्चित इन चारों आश्रमों का नियमानुसार पालन करने वाले ब्राह्मण को मोक्ष मिलता है । रामचरितमानस के अनुशीलन से ज्ञात होता है कि वर्ण व्यवस्था की तरह तुलसी आश्रम व्यवस्था को भी बनाये रखना चाहते थे । उपनयन संस्कार के पश्चात् बालक ब्रह्मचर्याश्रम में प्रवेश करता है तथा गृरु के पास विद्याध्ययन के लिए जाता है । मानस में राम भी यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात् भाइयों सहित गुरू के पास विद्याध्ययन के लिए जाते हैं -
भए कुमार जबहिं सब भ्राता । दीन्ह जनेऊ गुरू पितु माता ।।
गुरु गृह पढ़न गए रघुराई । अल्प काल सब विद्या आई ।।म0बा0 204/2
ब्रह्मचर्याश्रम में विद्यार्थी वेदाध्ययन करते थे । राम भी भ्राताओं सहित ब्रह्मचर्याश्रम में वेदाध्ययन करते हैं । इसके बाद ही राम, लक्ष्मण, ऋषि विश्वामित्र के साथ जाकर राक्षसों का संहार करते हैं । उच्च शिक्षा के लिए एक गुरू से दूसरे गुरू के आश्रम जाने की वैदिक प्रथा वाल्मीकि रामायण में भी मिलती है । वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि राम को अपनी प्रारंभिक सैनिक शिक्षा सुधन्वा से मिली तथा उच्चतर युद्ध शिक्षा विश्वामित्र से । अगस्त्य से भी उन्हें प्रयोग विधि सहित नवीन शास्त्रास्त्र प्राप्त हुए । गोस्वामी जी ने जीवन व्यवस्था के लिए वेदों में निरूपित आदर्श को ही अपनाया । मानस में ज्यादा वर्णन गृहस्थाश्रम से ही संबंधित है - यदि ब्रह्मचर्याश्रम द्वारा तीनों आश्रमों की तैयारी होती है , तो गृहस्थाश्रम तीनों आश्रमों का मूलाधार है । गृहस्थाश्रम में व्यक्ति विवाह संस्कार के पश्चात् प्रवेश करता है । राम का विवाह भी धनुष भंग के पश्चात् वैदिक रीति से होता है । गोस्वामी जी ने दाम्पत्य जीवन के समस्त क्रियाकलापों का अत्यंत सूक्ष्म दृष्टि से चित्रण किया है । राम सीता को अयोध्या में रखकर वन जाना चाहते हैं लेकिन सीता यह कहकर अस्वीकार कर देती है -
प्राणनाथा करुनायतन सुंदर सुखद सुजान ।
तुम्ह बिनु रघुकुल कुमुद बिधु सुर पूर नरक समान ।।मा0अयो0 64/2
तुलसी ने उन व्यक्तियों की निन्दा की है जो नीच वर्ग के हैं और नारी के मरते ही सन्यासी हो जाते हैं । यथा -
जे बरनाधम तेलि कुम्हारा । स्वपच किरात कोल कलवारा ।
नारी मुई गृह संपति नासी । मूड़ मुड़ाइ होहिं सन्यासी ।।मा0उ0 100क/3
मानस के कलियुग वर्णन प्रसंग से ज्ञात होता है कि तुलसी के समय में आश्रम व्यवस्था नहीं रह गई थी । सन्यासी होकर भी लोग विषयों से विमुख नहीं हो पाये थे । उनमें वैराग्य नहीं रह गया था । तपस्वी धन संचय में लगे थे तथा गृहस्थ दरिद्र थे -
बहु दाम सवॉंरहिं धाम जती । विषया हरि लीन्ह नरहि बिरती ।।
तपसी धनवंत दरिद्र गृही । कलि कौतुक तात न जात कही ।।मा0उ0 101क/1
भिक्षा मॉंगना ब्रह्मचारी का कर्म था -
उदकुम्भं तुमनसो गोशकृन्मृत्तिकाकुशान् ।
आहरेधावदर्थानि भैक्षं चाहरश्ररेत् ।।मनु0 2/182
लेकिन कलियुग में जाति कुजाति सभी भीख मॉंगने वाले हो गये थे । आश्रम धर्म के आचरण नष्ट हो गये थे । यथा -
बरनाश्रम धर्म अचार गये ।मा0उ0 102क/4
तुलसी ने अपने समय के गृहस्थ आश्रम पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया है तथा स्त्री पुरुष के दुषित आचरण को कलियुग वर्णन के माध्यम से निंदा की है । पुरुष अनैतिक और पतित हो गये हैं । स्त्रियों की पातिव्रत्य भावना में कमी आ गई थी । गुरू गुरू और न शिष्य शिष्य रह गये थे । लोग आश्रम धर्म का पालन नहीं कर रहे थे । इस पर गुरू वशिष्ठ भरत के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सोच का विषय अब यह नहीं है कि राजा दशरथ नहीं है । चिंतनीय विषय तो यह है कि उस स्त्री के लिए चिंता करनी चाहिए जो स्वेच्छाचारिणी है तथा ब्रह्मचारी जो ब्रह्मचर्य व्रत का पालन नहीं कर रहे हैं ; गृहस्थ जो कि कर्म मार्ग से विहीन हैं तथा सन्यासी जो सांसारिक प्रपंचों में व्यस्त हैं तथा ज्ञान एवं वैराग्य से रहित हैं -
सोचिअ विप्र जो बेद बिहीना । तजि निज धरमु विषय लय लीना ।
सोचिअ नृपति जो निति न जाना । जेहि न प्रजा प्रिय प्रान समाना ।।
सोचिअ बयसु कृपन धनवान । जो न अतिथि सिव भगति सुजानू ।।
सोचिअ सूद्र बिप्र अवमानी । मुख मानप्रिय ग्यान गुमानी ।। मा0अयो0 142/1-2
वह वानप्रस्थी सोच का विषय है जो तप को छोड़कर भोग में मन को आसक्त किये हुए है -
बैखानस सोइ सोचै जोगू । तपू बिहाइ जेहि भावइ भोगू ।।मा0अयो0 173/1
ऐसे अनुशासनविहीन असंयमित शास्त्र विमुख व्यक्ति के लिए भी गोस्वामी जी चिंतित हैं जो आश्रम धर्म के प्रतिकूल अपने ही तन के पोषण में लगे रहते हैं -
तब बिधि सोचिअ पर अपकारी । निज तनु पोषक निरदय भारी ।। म0अयो0 173/2
तुलसी का इस प्रकार सोच करना स्वाभाविक है क्योंकि तुलसी उस समाजिक आदर्श के पोषक हैं , जहॉं व्यक्ति केवल स्वयं को न देखकर सामाजिक मर्यादा तथा नियम के अनुकूल आचरण करता है । तुलसी ने केवल समाज ही नहीं अपितु  व्यक्ति के जीवन को भी मर्यादाओं में निर्धारित करना श्रेयस्कर समझा क्योंकि व्यक्ति समाज रूपी भवन की ईट होता है । प्रत्येक व्यक्ति का संतुलित रूप ही समाज है, अतएव समाज की सुव्यवस्था के हेतु प्रत्येक व्यक्ति का अनुशासित मर्यादित होना अनिवार्य है ।
क0      आश्रम व्यवस्था के कारण
हिन्दू संस्कृति भौतिकतावादीन होकर आध्यात्मिक है तथा वह जीवन का चरम लक्ष्य मोक्ष मानती है किंतु इसके निमित्त जीवन की आवश्यकताओं की उपेक्षा नहीं की जा सकती है , अतएव भारतीय धर्म शास्त्रियों एवं समाज शास्त्रियों ने जीवन की गति को नियंत्रित कर मोक्ष प्राप्ति के मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास किया है ।
वैदिक काल से ही टाश्रम व्यवस्था प्राप्त होती है । ब्रह्म प्राप्ति के लिए इसकी व्यवस्था की गई । इसकी तुलना चार पदों वाली सीढ़ी से की गई, जिस पर चढ़कर ब्रह्म लोक जाया जा सकता है -
चतुष्पदी हि निःश्रेणी ब्रह्मव्येषा प्रतिष्ठिता ।
एतामारूह्य निःश्रेणी ब्रह्म लोके महीयते ।। महा0शान्ति 245.15
जीवन को विविधतापूर्ण आयु के अनुकूल बनाने , जीवन की नीरसता दूर करने तथा व्यक्ति द्वारा समाज के समुचित विकास के लिए हिंदू धर्म शास्त्र, व्यक्ति के जीवन को चार भागों में विभाजित करता है , ये ही चार आश्रम हैं । व्यक्ति का जीवन केवल स्वयं से नहीं , बल्कि समाज से भी संबंधित है अतएव इस व्यवस्था के स्थापना के पीछे यह भी उद्देश्य था कि व्यक्ति इस तरह की जीवन व्यवस्था को अपना कर अपने को सामाजिक कार्यों के योग्य बना सके । ब्रह्मचर्य आश्रम में रहकर वह तैयारी करता है तथा गृहस्थाश्रम में रहकर एक ओर तो वर्ण के तथा दूसरी ओर अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करता है । इसी प्रकार वानप्रस्थ आश्रम में भी वह समाज सेवा के कार्यों से जुड़ा हुआ है ।
वेदों में यद्यपि आश्रम व्यवस्था का उल्लेख नहीं है , फिर भी विद्यार्थी, गृहस्थ ऋषि तथा सन्यासियों का जिक्र होने से ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास आश्रम की स्थिति स्पष्ट हो जाती है ।
आश्रम व्यवस्था वैदिक कालीन जीवन पद्धति थी तथा उसका निर्माण मानव जीवन को व्यवस्थित करने तथा सामाजिक कार्यों की पूर्त्ति के साथ-साथ आवश्यकतानुसार आत्मिक विकास की पूर्त्ति के लिए भी किया गया । अतएव यह कहा जा सकता है कि व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इस व्यवस्था को बनाया गया ।
ब्राह्मण काल में पारलौकिक अमरत्व को, जीवन का श्रेय औा उद्देश्य माना गया है , फिर भी मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल अमरत्व को प्राप्त करना ही नहीं है, अपितु , सौ वर्ष की आयु भी प्राप्त करना है । इस सौ वर्षों को ऋषियों ने ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ ओर संन्यास, इन चार भागों में विभाजित करके हर आश्रम के लिए पच्चीस वर्ष की अवधि निश्चित् की है । आश्रम व्यवस्था के पीछे यही कारण निहित है कि व्यक्ति समाज में रहकर वैयक्तिक तथा सामाजिक आवश्यकताओं की पूत्ति करे तथा अपने अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी प्रयत्नशील रहे ।
कतिपय विचारकों ने ज्ञान और कर्म की समान आवश्यकता को आश्रम व्यवस्था का कारण माना है ।
परमात्मा ज्ञान स्वरूप है या कर्म स्वरूप, वैदिक युग में लोगों के समक्ष यह विवाद का विषय बना हुआ था । कुछ लोग समस्त ज्ञाान की पूर्णता को ब्रह्म का स्वरूप मानते  तो कुछ लोग कर्म की पूर्णता को । कुछ लोग ब्रह्म को ज्ञान द्वारा जानने योग्य मानते थे तो कुछ उसे यज्ञ कर्म द्वारा जानने योग्य मानते थे । उस समय यह भी माना जाता था कि व्यक्ति यज्ञ के द्वारा ब्रह्म का प्राप्ति कर सकता है । इस तरह वैदिक युग में ज्ञान तथा कर्म दोनों को आवश्यक ठहराया गया था । परमात्मा को ज्ञान, कर्म युक्त मान व्यक्ति को जीवन में भी ज्ञान तथा कर्म की पूर्णता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया । ब्रह्मचर्य और संन्यास आश्रम में ज्ञाान प्राप्ति की प्रधानता तथा गृहस्थ और वानप्रस्थ में कर्म की प्रधानता को स्वीकार किया गया । इस प्रकार आश्रम व्यवस्था द्वारा व्यक्ति अपने जीवन के सौ वर्षों में पचास वर्ष ज्ञानार्जन तथा पचास वर्ष कर्माजन द्वारा ज्ञाान तथा कर्म की परिपूर्णता को प्राप्त करता था ।
इस तरह वैदिक काल की सांसकृतिक प्रतिभा से आश्रम व्यवस्था का जन्म हुआ ।
ख0      आश्रम व्यवस्था के लाभ
भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत व्यक्ति के जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति है । इसके लिए वह निरन्तर प्रयत्न करता रहता है । मानव जीवन गतिशील है । इस गतिशीलता को कुछ नियमों द्वारा बांधकर नियंत्रित किया गया है तथा एक क्रमबद्ध जीवन व्यवस्था की स्थापना की गई है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करता हुआ मोक्ष की प्राप्त करता है । धर्म शास्त्र में भी लिखा है कि इन चारों आश्रम का नियमानुसार पालन करने से व्यक्ति को मोक्ष लाभ होता है -
सर्वेअपि क्रमशस्त्वेते यथाशास्त्रं निषेविता ।
यथो कारिणं विप्रं नयन्ति परमां गतिम ।।मनु0 6/88
आश्रम धर्म के पालन से व्यक्ति का आत्मिक विकास तो होता ही है , समाज के उत्थान में भी सहायता मिलती है । इस व्यवस्था के पालन द्वारा समाज को आदर्श, सुखी व सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है ।
इस व्यवस्था के पालन द्वारा व्यक्ति केवल अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी , जीना सीखता है । गृहस्थाश्रम में प्रवेश के पश्चात् व्यक्ति में परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ जाती है । वह दूसरों के लिए त्याग करता है । हिंदू समाज तथा परिवार त्याग की आधार शिला पर स्थित है । वहीं विदेशी सभ्यता तथा संस्कृति स्वार्थमूलक है । भौतिकतावादी दृष्टिकोण की प्रधानता के कारण, वहॉं व्यक्ति को परिवार तथा समाज के कल्याण की चिंता नहीं होती, लेकिन भारतीय समाज में व्यक्ति परिवार से जुड़ा हुआ होता है । यह व्यवस्था मानव जीवन को एक निश्चित् मर्यादा के अनुसार दिशा प्रदान करती है । यह व्यवस्था व्यक्ति को जीवन की एक प्रणाली प्रदान करता है । अवस्थानुसार व्यक्ति को किस तरह का जीवन व्यतीत करना चाहिए इसकी शिक्षा प्रदान करता है । इस व्यवस्था के द्वारा व्यक्ति धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष आदि चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति करता है । व्यक्ति को निरुद्देश्य भटकना नहीं होता है । आश्रम-व्यवस्था धर्म की भावना से संबंधित होने के कारण व्यक्ति के नैतिक विकास में भी सहायक है । इसके द्वारा व्यक्ति के ज्ञान और कर्म दोनों का समन्वय होता है । बाल्यावस्था में बालक में अत्यधिक शक्ति होती है । इस समय यदि उसे शिक्षा के लिए अनुभवी व्यक्ति के संरक्षण में रखा जायेगा, तो उसके व्यक्तित्व का विकास हो सकेगा तथा उचित दिशा प्राप्त हो सकेगी । प्रौढ़ावस्था में मानव की शक्ति क्षीण होने लगती है । इस अवस्था में वह नयी पीढ़ी को अपना ज्ञान प्रदान कर लाभान्वित कर सकता है । इससे व्यक्ति की शक्ति और ज्ञान नष्ट होने की अपेक्षा हस्तान्तरित हो जाएगा । वानप्रस्थी अपने अनुभव तथा परामर्श द्वारा समाज की अनेक समस्याओं का निदान कर समाज की सेवा करता था ।
संन्यास-आश्रम में रहकर व्यक्ति न केवल मोक्ष प्राप्ति करता था, बल्कि समाज सेवा भी करता था । इस आश्रम में प्रवेश कर व्यक्ति में इतना अधिक आत्मिक बल हो जाता था कि व्यक्ति भ्रमण द्वारा समाज की कुरीतियों  को दूर करने का प्रयत्न करता था । वह अपने उपदेश द्वारा लोगों को लाभान्वित करता था । वह न केवल सामाजिक स्थिति का पर्यवेक्षण करता था, बल्कि राजा को समय के अनुसार परामर्श देकर आदर्श समाज की रचना में सहयोग प्रदान करता था । आश्रम-व्यवस्था समाज के उत्कर्ष में सहायक है, इसलिए तुलसी ने भी इसे स्वीकार किया है ।
ग0      आश्रम चतुष्टय
आश्रम-चतुष्टय आश्रम का चार भागों में विभाजन है । यह विभाजन भारतीय संस्कृति के पुरुषार्थ के सिद्धान्त से संबंधित है । जीवन के प्रति भारतीय दृष्टिकोण समन्वयवादी है । मानव जीवन के स्वरूप, महत्व तथाउ अंतिम लक्ष्य के विषय में सृष्टि के आरंभिक काल से ही समस्त विश्व में दो विरोधी विचार मिलते हैं । इनमें से एक तो यह है कि संसार क्षणभंगुर है, असत्य है, एक दिन यह नष्ट हो जायेगा । अतएव व्यक्ति को चाहिए कि वह आत्मान्वेषण करे, अपने को पहचानने तथा उस परम सत्य को पाने काप्रयत्न करे । दूसरी विचारधारा इसके विपरीत है । इन्होंने वर्तमान जीवन को ही परम सत्य स्वीकार किया है तथा ये भौतिक सुख और समृद्धि की प्राप्ति में ही जीवन की सफलता स्वीकार करते हैं । इनके अनुसार परलोक अज्ञात है, असत्य है, अतएव वे इस चक्कर में पड़ना व्यर्थ समझते हैं, तथा जीवन में सुख तथा भोग पर जोर देते हैं । भारतीय विचारधारा में इन दोनों विरोधी विचारों का समन्वय दिखता है ।
भारतीय संस्कृति केवल भोगपूर्ण जीवन को स्वार्थमय एवं संकीर्ण मानती है । यह जीवन के उच्चतम आदर्शों का प्रतिनिधित्व करती है । यह सांसारिक सुख-भोग तथा ऐश्वर्यों को ही सब कुछ स्वीकार नहीं करती है , क्योंकि जीवन नश्वर है तथा व्यक्ति को एक न एक दिन काल कवलित होना ही पड़ता है  । तभी तो संत कबीर कहते हैं -
कबीर मंदिर लाख का, जड़िया हीरे लालि ।
दिवस चारि का पेखणा, बिनस जाइगा कालि ।।
यह संसार सेमर के फूल की तरह सुंदर है अतएव इसके फरेब में आना व्यर्थ है -
कबीर यहु ऐसा संसार है जैसा सेबल फूल ।
दिन दस के व्योहार को, झूठे रंगि न भूलि ।।
हमारे यहॉं संतो तथा कवियों ने जीवन की क्षणभंगुरता को काव्य में भी अभिव्यक्त किया है , लेकिन भारतीय संस्कृति में यह भी स्वीकार किया गया है कि संसार तथा संासारिक भोग  व ऐश्वर्य के नश्वर अथवा अस्थायी होते हुए भी उसके प्रति नकारात्मक दृष्टकोण नहीं रखा जा सकता । मनुष्य जीवन को समझ कर उसके लक्ष्य को निर्धारित करने का प्रयत्न करना चाहिए, क्योंकि कोई न कोई शाश्वत सत्ता अवश्य है जो कि समग्र संसार को परिचालित करती है । अतएव उस शाश्वत सत्य तक , सांसारिक अनृभूति तथा क्रिया-कलापों के द्वारा ही पहुूंचा जा सकता है । यह कहा जा सकता है कि निवृत्ति तथा प्रवृत्ति मार्ग दोनों एक दूसरे से संबंधित हैं । इन दोनों के समन्वय द्वारा ही मानव जीवन के समन्वय तथा लक्ष्य को निर्धारित किया जा सकता है । इस समन्वय का प्रयत्न भारतीय संस्कृति के पुरुषार्थ के सिद्धान्त द्वारा हूआ है । पुरुषार्थ सांसारिक कार्यों को करने तथा सुखों को भोगते हुए धर्म-पालन की शिक्षा द्वारा व्यक्ति को मोक्ष अर्थात ईश्वर प्राप्ति की दिशा की ओर अग्रसर करता है । पुरुषार्थ की धारणा चार सिद्धान्तों पर आधारित है - धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष । मोक्ष तब कोई तब तक नहीं पहुॅंच सकता है , जब तक सांसारिक सुख-भोग से वैराग्य न हो जाए । सांसारिक सुखों की प्राप्ति अर्थ तथा काम से होती है लेकिन मानव केवल सुखों में ही न भटक जाए इसके लिए धर्म की व्यवस्था की गई जिससे कि व्यक्ति धर्म द्वारा जीवन के उच्च लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होता रहे ।
अतएव मोक्ष तक अर्थ और काम द्वारा धर्म की सहायता से पहुॅंचा जाता है । पुरुषार्थ का सिद्धान्त ही आश्रम-व्यवस्था में कार्य रूप में अभिव्यक्त हुआ है । इस प्रकार पुरुषार्थ के सिद्धान्त द्वारा मानव जीवन को ‘‘ आश्रम चतुष्ट्य’’ अर्थात चार आश्रमों ब्रह्मचर्य, गुहस्थ, वानप्रस्थ तथा संन्यास में बॉंटा गया है ।
ब्रह्मचर्य आश्रम व्यवस्था का ज्ञान कराता है । गृहस्थ में अर्थ तथा काम की पूत्ति होती है, वानप्रस्थ अंतिम लक्ष्य मोक्ष की तैयारी का समय है तथा संन्यास द्वारा निर्वाण पद की योग्यता प्राप्त होती है ।
क/ ब्रह्मचर्य
जिस आश्रम में बालक अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त करता है , तथा भावी जीवन के लिए अपने को प्रस्तुत करता है उसे ब्रह्मचर्य आश्रम कहते हैं । इस आश्रम में प्रवेश के पूर्व बालक चाहे किसी भी वर्ण का हो, शूद्र को छोड़कर दीक्षा ग्रहण करना होता है । व्यक्ति चाहे किसी भी वर्ण को हो, पैदा होता है, तब वह शूद्र होता है लेकिन धार्मिक संस्कार से वह द्विज बनता है ।
उपनयन के पश्चात् बालक ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश करता है  । ब्राह्मण का यज्ञोपवीत आठवें वर्ष में, क्षत्रिय का यज्ञोपवीत इग्यारहवें वर्ष में, तथा वैश्य का बारहवें वर्ष में होता है -
गर्भाष्टमेऽवदे कुर्वीत ब्राह्मणस्योपनायनम् ।
गर्भादेकाशदे राज्ञो गर्भात द्वादशे विशः ।।मनु 2/36
विद्याध्ययन एक तरह की साधना है । घर का वातावरण् इसके लिए उपयुक्त नहीं है । अतः बालक को विद्याध्ययन के लिए गृरु के आश्रम भेज दिया जाता था तथा गुरू के आश्रम में रहकर ब्राह्मण धर्म की, क्षत्रिय युद्ध तथा अस्त्र-शस्त्र की, वैश्य वाणिज्य की शिक्षा प्राप्त करता था । शूद्र वर्ण के लिए शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी ।
उपनयन संसकार के पश्चात् गृरु तुरंत ही शिक्षा देना अथवा वेदाध्ययन आरंभ नहीं कराते थे । पहले शिष्य को गुरू की सेवा द्वारा प्रसन्न करना होता था । शिष्य गुरू की गाय चराते थे, लकड़ियाँ जुटाते थे, तथा भिाक्षा द्वारा अन्न लाते थे । गुरू शिष्य की सेवा से पूरी तरह संतुष्ट होने पर उसे शिक्षा प्रदान करता था ।
गुरू इस प्रकार का काम लेकर यह देखते थे कि शिष्य की शिक्षा प्राप्ति में रूचि है या नहीं । वेदाध्ययन करके विार्थी ऋषि ऋण से मुक्त होता है । भारतीय संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति जब जन्म लेता है तब उसे तीन ऋणों को पूरा करना पत्रता है । ऋषि ऋण भी उनमें से एक है । वेदाध्ययन द्वारा व्यक्ति ऋषि-ऋण से मुक्त होता है ।
आश्रम-व्यवस्था के अन्तर्गत जहॉं तक गुरू-शिष्य संबंध का प्रश्न है, गुरू-शिष्य संबंध अत्यन्त उज्ज्वल, पवित्र एवं हार्दिक था । गुरू अपने शिष्य के साथ प्रेमपूर्ण वर्ताव करते थे । शिष्य के प्रति उनका हृदय अत्यन्त स्नेहसिकत एवं स्निग्ध होता था । गुरू विद्या दान के बदले शिष्य से कुछ नहीं चाहता था । गुरू शिष्य की श्रद्धा तथा भक्ति से ही प्रसन्न तथा संतुष्ट रहा करते थे । शिष्य भी गुरू के प्रति श्रद्धा तथा निष्ठा से युकत रहा करते थे । गुरू शिष्य दोनों ही आदर्श का पालन अत्यन्त दृढ़ता से करते थे । गुरू में दायित्व की भावना होती थी । शिष्य भी कर्तव्य के प्रति सजग होते थे । शास्त्र में लिखा है कि गुरू के आचरण की निंदा या उनपर दोष लगाना महापातक है, साथ ही गुरू के साथ शिष्य का व्यवहार शिष्टाचार युक्त होना चाहिए -
हीनान्नवस्त्रवेषः स्यात्सर्वदा गुरूसन्निचौ ।
अतिष्ठेत्प्रथम चास्य चरमं चैव संविशेत् ।।मनु 2/194
मानस में तुलसी लिखते हैं कि गुरू की निंदा करने वाला मनुष्य मेक होता है तथा वह हजार जन्म तक मेढक का शरीर पाता है -
हर गुर निंदक दादुर होई । जन्म सहस्र पाव तन सोई ।।मा0उ0 211क/13
काकभुशुण्डि गरुड़ से अपने पूर्व जन्म की कथा में गुरू के अपमान की बात कहते हैं । वे कहते हैं कि गुरू मुझे शिष्य जानकर शिव मंत्र देते हैं , लेकिन मुझ नीच के हृदय में अहंकार ज्यादा था । भक्तों और द्विजों को देखते ही ईर्ष्या करता था तथा विष्णु भगवान से द्राह करता । गुरू मेरे आचरण से दुखी थे । वे मुझे नीति सिखलाते लेकिन मुझे उनकी नीतियुकत बातें अच्छी नहीं लगती । गुरू ने मुझे बहुत समझाया कि शिवजी की सेवा का फल राम के चरणों में भक्ति है । शिव स्वयं उनके चरणों के प्रेमी हैं । रे अभागे ! तू उनसे द्रोह करके सुख चाहता है -
में खल मल संकुल मति नीच जाति बस मोह ।
हरिजन द्विज देखे जरउॅं करउॅं विष्नु कर द्रोह ।।
गुरू नित मोहि प्रबोध दुखित देखि आचरन मम ।
मोहि उपजइ अति क्रोध दंभिहि नीति कि भावई ।।मा0उ0 105क/2
गुरू मेरे आचरण से दुखी थे । मुझे नित्य ही समझाते थे लेकिन मुझे उनकी नीतिपूर्ण बात अच्छी नहीं लगती थी । अभिमान के कारण मैंने एक बार गुरू को आदर नहीं दिया -
एक बार हर मंदिर जपत रहेउॅं सिव नाम ।
गुरु आयउ अभिमान तें उठि नहिं कीन्ह प्रनाम ।।म0उ0 106क/2
गुरु दयालु स्वभाव के थे । उन्होंने मेरा दोष देखकर भी मुझे कुछ नहीं कहा लेकिन गुरू का अपमान भारी पाप है । शिव जी उसे नहीं सह सके । उन्होंने शाप दिया,‘‘ अरे पापी ! तू गुरू के सामने अजगर की भूंति बैठा रह तथा सर्प योनि पाकर किसी पेड़ के खोखले में रह ।’’
बैठ रहेसि अजगर इव पापी । सर्प होहिं  खल मल मति व्यापी ।।
महा विटप कोटर महुं जाई । रहु अधमाधम अधगति पाई ।। मा0उ0 107क/4
इसी प्रकार इसी प्रसंग में तुलसी लिखते हैं जो मूर्ख गुरू से ईर्ष्या करते हैं, वे करोड़ युगों तक रौरव नरक में पड़े रहते हैं । पशु-पक्षी आदि योनियों में शरीर पाते हैं तथा दस हजार जन्मों तक दुख पाते हैं ।
शास्त्रों में भी गुरू के समक्ष अहंकार प्रदर्शन की निन्दा की गई है । श्ष्यि के लिए यह नियम था कि गुरू के सोने के बाद सोए तथा गुरू के जागने से पूर्व ही उठ जाए ।  मानस में जहॉं अहंकार के कारण शिष्य को शापग्रत देखते हैं वहीं गुरू के प्रति शिष्टाचार, नम्रता तथा भक्ति भावना भी शिष्य में उपलब्ध होती है । पुष्पवाटिका प्रसंग में यह दृष्अव्य है कि राम लक्ष्मण पूर्णतः गुरू की सेवा में संलग्न हैं -
सिय मुख छबि बिधु व्याज बखानी । गुरू पहिं चले निसा बि जानि ।। मा0बा0 238/2
विश्वामित्र राम लक्ष्मण के गुरू हैं । संध्या होने पर गुरू से आज्ञा पाकर वे संध्यावंदन करते हैं फिर प्राचीन कथाएँ तथा इतिहास कहते हुए दो प्रहर रात्रि व्यतीत हो गई तब मुनि के शयन करने पर दोनों भाई उनके चरण मर्दन करने लगे -
निसि प्रबेस मुनि आयसु दीन्हा । सबहीं संध्या बंदनु कीन्हा ।।
कहत कथा इतिहास पुरानी । रूचिर रजनि जुग जाम सिरानी ।।
मुनिबर सयन कीन्हि तब जाई । लगे चरन चापन दो भाई ।।
जिन्ह के चरन सरोरुह लागी । करत बिबिध जप जोग बिरागी ।। मा0बा0 226/1-2
राम लक्ष्मण दोनों प्रेमपूर्वक गुरू की सेवा करते हैं । मुनि के बार-बार आज्ञा देने पर वे जाकर शयन करते हैं -
तेइ दोउ बंधु प्रेम जनु जीते । गुरू पद कमल पलोटत प्रीते ।।
बार-बार मुनि आग्या दीन्ही । रघुबर जाइ सयन तब कीन्हीं ।।मा0बा0 226/3
शिष्य के रूप में राम लक्ष्मण भी गुरू के शयन करने के पश्चात् स्वयं शयन करने जाते हैं तथा गुरू के उठने से पहले ही उठ जाते हैं -
उठे लखनु निसि बिगत सुनि अरुन सिखा धुनि कान ।
गुरू तें पहिले हिं जगतपति जागे रामु सुजान ।। मा0बा0 126/2
शास्त्र में लिखा है कि शिष्य गुरू की सेवा करे । उनके लिए पुष्प, जल और अन्न की व्यवस्था करे । अन्न की व्यवस्था शिष्य भिक्षा वृत्ति द्वारा करता था -
उदकुम्भं सुमनसो गोशकुन्भृत्तिकाकुशान ।
आहरेद्यावदर्थानि भैक्षं चाहरश्चरेत् ।।मनु 2/182
मानस में राम लक्ष्मण अपना नित्य-कर्म समाप्त करके संध्या अग्निहोत्र आदि करके मुनि को प्रणाम कर पूजा के लिए फूल आदि लाकर देते हैं -
सकल सौच करि जाइ नहाए । नित्य निबाहि मुनिहि सिर नाए ।।
समय जानि गुर आयसु पाई । लेन प्रसून चले दोउ भाई ।। मा0बा0 227/1
जहॉं तक गुरू शिष्य परंपरा का संबंध है तुलसी प्राचीन रीति के समर्थक हैं । मानस में शिव कागभुशुण्डि को शाप देते हैं ,‘‘ यद्यपि गुरू को क्रोध नहीं, वे अत्यन्त दयालु तथा ज्ञानी हैं किंतु मैं तुझे शाप दूंगा । मुझे नीति का विरोध अच्छा नहीं लगता -
जद्यपि तव गुर के नहिं क्रोधा । अति कृपाल चित सम्यक क्रोधा ।।
तदपि साप सठ देहॅं तोही । नीति बिरोध सोहाइ न मोही ।। मा0उ0 107क/1-2
शिष्य की यह दुर्दशा गुरू के सम्मुख अभिमान करने के कारण ही हुई । शिष्य को गुरू के समक्ष अभिमानरहित तथा विनम्र होना चाहिए । शास्त्र में लिखा है कि उसका भोजन तथा वस्त्र गुरू से हीन हो वहॉं भी कहने का कारण यही है कि शिष्य गुरू के समक्ष अभिमान का प्रदर्शन न करे -
हीनान्नवस्त्रवेषः स्यातसर्वदा गुरूसन्निधौ । मनु 2/194
तुलसी के समय में गुरू शिष्य के मध्य का आदर्श संबंध विच्छिन्न हो चला था । तुलसी कलियुग वर्णन प्रसंग में लिखते हैं कि शिष्य और गुरू के मध्य बहरे और अंधे का सा हिसाब होता है -
गुरू सिष बधिर अंध का लेखा । एक न सुनइ एक नहिं देखा ।। मा0उ0 99ख/3
शिष्य गुरू के उपदेश को सुनता नहीं है तथा गुरू में भी ज्ञान का अभाव है । वह ज्ञान-दृष्टि से हीन है । तुलसी ने लिखा है कि गुरू शिष्य का धन हरण करने वाले हो गये हैं । वे शिष्य के शोक का हरण नहीं करते हैं । ऐसे गुरू घोर नरक में पड़ते हैं -
हरई सिष्य सन सोक न हरई । सो गुर घोर नरक महुं परई ।। मा0उ0 99क/4
कहीं कहीं तो गुरू की भी दुर्दशा थी । तुलसी ने लिखा है कि बहुत थोड़े लाभ के लिए लोग ब्राह्मण की हत्या तक कर डालते हैं -
कौड़ी लागि लोभ बस करहिं बिप्र गुर घात ।। मा0उ099क/2
भारतवर्ष में गुरू का स्थान अत्यंत उच्च है । तुलसी मानस के आरंभ में ही गुरू की वंदना करते हैं -
बंदऊॅं गुरू पद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि ।
महामोह तम पुज जासु बचन रबि कर निकर ।। मा0बा0 मंगलाचरण 5/दो
जो कृपा के समुद्र नर रूप में ईश्वर ही हैं तथा जो मोह रूपी अंधकार का नाश करने के लिए सूर्य किरण के समूह हैं । वे आगे लिखते हैं कि गुरू के  चरण के नखों का प्रकाश, मणि के प्रकाश के सदृश्य है । जिसके स्मरण से ही हृदय में दिव्य दृष्टि उत्पन्न हो जाती है -
श्रीगुर पद नचा मनि गन जोति। समिरत दिव्य दृष्टि हीयं होति ।।
दलन मोह तम सो सप्रकासू । बड़े भाग उर आवइ आसू ।।
उछरहिं बिमल बिलोचन ही के । मिटहिं दोष दुख भव रजनी के ।।
सूझहिं राम चरित मनि मानिक । गुपूत प्रगट जहॅं जो जेहि खानिक ।।
जथा सुअंजन अंजि दृग साधक सिद्ध सुजान ।
कौतुक देखत सैल बन भूतल भूरि निधान ।।
गुरू पद रज मृदु मंजुल अंजन । नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन ।।
तेहि करि बिमल बिबेक बिलोचन बिरनउॅं राम चरित भव मोचन ।। मा0बा0 3-4 तथा दोहा
गुरू का चरण रज लेने से नेत्र के दोषों का नाश होता है । उस अंजन से बुद्धि रूपी नेत्रों को स्वच्छ करके मैं संसार रूपी बंधन से छुड़ाने वाले श्री राम चरित्र का वर्णन करता हूँ। इस तरह मानस के प्रारंभ में ही तुलसी ने गुरू के प्रति अत्यधिक आदर, श्रद्धा, प्रेम तथा भक्ति को व्यक्त किया है । भारतवर्ष में गुरू गोविंद से भी ब्ड़ा माना गया है ।
गुरू गोविंद दोऊ खड़े । काके लागूँ पॉंय ।।
बलिहारी गुरू आपनो गोविन्द दियो बताय ।।
ब्रह्मचर्य आश्रम में रहकर विद्यार्थी को अत्यंत संयम और पवित्रता का जीवन व्यतीत करना पड़ता था । उसे शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक दृष्टि से ऐसे पथ का अवलंब लेना होता था जिसमें शरीर स्वस्थ हो, मन तथा आत्मा निर्मल, स्वच्छ तथा पवित्र हो तथा बुद्धि विद्या से परिपूर्ण हो । इन गुणों से युक्त होने पर ही व्यक्ति शूद्र से ऊपर उठता है ।
ब्रह्मचारी को आवश्यक है कि वह संयम से रहे, मानसिक विकास के हित स्वयं तो सत्य की खोज करे साथ ही दूसरे को भी सत्य की शोध के निमित्त प्रेरित करे । आध्यात्मिक उन्नति के लिए उसे यम-नियम का पालन करना आवश्यक है । यम पॉंच हैं - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, ऊपरिग्रह । नियम भी पॉंच हैं - पवित्रता, पूजा, तप, संतोष तथा स्वाध्याय ।
ब्रह्मचर्य का अत्यधिक महत्व है क्योंकि व्यक्ति को दीघार्यु होने में सहायता प्रदान करता है । अधर्व वेद के ब्रह्मचारी सूक्त (11/5) में लिखा है –
ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमवाहनत । इन्दोहि ब्रह्मचर्येण देवेभ्यः स्वरामरत् ।।
ब्रह्मचर्य के द्वारा ही देवता अमर हुए । इन्द्र भी ब्रह्मचर्य के कारण देवताओं के राजा हुए । भीष्म भी ब्रह्मचारी थे । यही कारण है कि मृत्यु उनके पास फअकने भी नहीं पाई तथा उन्होंने अपनी इच्छा से प्राण त्याग किया ।
शिक्षा पूर्ण हो जाने पर शिष्य गुरू से विदा लेकर गुरू दक्षिणा के उपरान्त घर आता था, उस समय उसका समवर्तन होता था ।
ख/ गृहस्थाश्रम
गृहस्थाश्रम द्वितीय आश्रम है । ब्रह्मचर्य-आश्रम समाप्त करके व्यक्ति गृहस्थाश्रम में प्रवेश करता है । गृहस्थाश्रम सभी आश्रमों से अधिक महत्वपूर्ण तथा अन्य सभी आश्रमों का आधार है । शास्त्र का कहना है कि जिस प्रकार वायु से सब जीव जीते हैं उसी प्रकार गृहस्थाश्रम द्वारा सभी आश्रम चलते हैं -
यथा वायूंसमाश्रित्य वर्तन्ते सर्व जन्तवः ।
तथा गृहस्थ माश्रित्य वर्तन्ते सर्व आश्रमा : ।।मनु 3/77
सभी स्मृतिकारों ने इसे अन्य तीनों आश्रमों का आधार कहा है । विवाह-संस्कार के पश्चात् व्यक्ति इस आश्रम में प्रवेश करता है  । विवाह संस्कार का वर्णन तुलसी ने  भी विस्तार से किया है क्योंकि गृहस्थाश्रम के कारण ही परिवार तथा समाज का संचालन होता है ।
इस आश्रम की सफलता पर ही समाज का सुख-दुख तथा उन्नति-अवनति निर्भर करती है । यह आश्रम मानव की कुवासनाओं को दूर करने वाला तथा निर्माण की प्रवृत्ति को जन्म देने वाला है । गृहस्थाश्रम का संचालन पति-पत्नी दोनों के योग से होता है । तुलसी ने गृहस्थाश्रम को मानस में अपनी चर्चा का विषय बनाया तथा इस आरम में व्याप्त दोषों को प्रस्तुत कर उसका निष्कासन भी किया । उन्होंने मानस में बहुपत्नी प्रथा को अभिशाप के रूप में चित्रित किया है । बहुपत्नी प्रथा किस तरह समाज तथा परिवार के लिए कलेक है, यह उन्होंने मानस के माध्यम से खिाया है । राम के राजतिलक का समस्त आयोजन पूर्ण हो चुका था । राजा दशरथ अत्यंत उल्लसित एवं प्रफुल्लित थे -
सांझ समय सानंद नृपु गयउ कैकेई गेहॅं ।
गवनु निइुरता निकट किय जनु धरि देह सनेहॅं ।।मा0अयो0 24/दो
राजा दशरथ उसी प्रकार कैकेयी के पास जाते हैं, जिस प्रकार स्नेह शरीर धारण करके निष्ठुरता के पास जाता है । वे कैकेयी को कोपभवन में जानकर भयभीत हैं । पग आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं । रूवंय इन्द्र जिनके बल से निर्भय रहता है, वही राजा दशरथ पत्नी का क्रोध सुनकर सूख गये हैं । तुलसी लिखते हैं -
कोप भवन सुनि सकुचेउ राऊ । भय बस अगहुड़ परइ न पाऊ ।।
सुरपति बसइ बाहॅंबल जाकें । नरपति सकल रहहिं रूख ताकें ।।
सो सुनि तिय रिस गयउ सुखाई । देखहु काप प्रताप बड़ाई ।।
सूल कुलिस असि अॅंगव निहारे । ते रतिनाथ सुमन सर मारे ।। मा0अयो0 25/1-2
आयुधों के चेट सहने वाले दशरथ कामदेव के पुष्प् बाणों से मारे गये । राजा दशरथ को बहुविवाह का दुष्परिणाम भोगना पड़ा । उन्हें प्रिय पुत्र राम का बिछोह सहना पड़ा एवं अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा ।
यह भी देखने को मिलता है कि सपत्नियों का परस्पर डाह एक खुशहाल सुखी परिवार को अवसाद की खाई में ढकेल देता है । गृहस्थाश्रम में स्त्री का धर्म सास, ससुर और गुरू की सेवा करना, पति की आज्ञा का पालन करना आदि कहा गया है । मानस में विवाह के पश्चात् बिदाई के समय सीता को यही सीख दी गइ्र -
सास ससुर गुर सेवा करेहू । पति रुख लखि आयसु अनुसरेहू ।।
अति सनेह बस सखीं सयानी । नारि धरम सिखावहिं मृदुबानी ।। म0बा0 334/3
शास्त्रकारों ने गृहस्थाश्रम की अत्यधिक प्रशंसा की है क्योंकि इसी के कारण आश्रम में रहकर व्यक्ति देवऋण, ऋषिऋण और पितृऋण को चुकाता है । ब्रह्मचारी तथा संन्यासी भिक्षा के लिए इसी आश्रम पर निर्भर करते हैं । सपत्नीक रूा करके ही देवताओं की प्रसन्नता प्राप्त कर मनुष्य देवऋण से मुक्त होता था तथा संतान उत्पन्न कर अपनी कुल परम्परा को अभिवृद्ध कर श्रद्धापूर्वक पितृतर्पण व पिंडदान के द्वारा पितृ ऋण से मुकत होता था । पठन-पाठन द्वारा व्यक्ति ऋषिऋण से मुक्त होता था ।
हिन्दू धर्म में प्रत्येक व्यक्ति का कुछ नैतिक कर्तव्य निश्चित किया गया है । इन्हें ही यज्ञ कहा गया है । शास्त्र में पंचमहायज्ञों के विषय में लिखा है -
अध्यापनं ब्रह्मयज्ञः पितृयज्ञस्तु तर्पणम् ।
होमो दैवो बलिर्मौतो नृयज्ञो तिथिपूजनम् ।। मनु 3/70
अर्थात वेद का अध्ययन और अध्यापन करना ब्रह्म यज्ञ है, तर्पण करना पितृ यज्ञ है , हवन करना देव यज्ञ है, बलि वैश्वदेव करना ‘‘ भूत यज्ञ’’ है तथा अतिथियों को भोजन आदि से सत्कार करना नृयज्ञ है ।
ये सभी यज्ञ गृहस्थाश्रम में रहकर ही पत्नी पुत्र आदि द्वारा संपन्न किए जाते हैं । हिन्दू धर्म में इस प्रकार का विश्वास उपलब्ध है कि इन यज्ञों का विधिवत् संपादन करने वाला न केवल इस जीवन में , सुख तथा समृद्धि को प्राप्त करता है, अपितु वह अपार पुण्य अर्जित कर परम गति का अधिकारी भी होता है । सनातन धर्म में ब्रह्म यज्ञ का विधान कर प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य निश्चित किया गया है कि उन व्यक्तियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करे जिन्होंने शास्त्र लिखे हैं ।
यह यज्ञ अध्ययन-अध्यापन, वेदाध्ययन द्वारा पूर्ण किया जाता है । प्रत्येक व्यक्ति के निमित्त् यह आवश्यक है कि वह न केवल इनका अध्ययन करे बल्कि इन्हें मौखिक कण्ठस्थ करने का भी प्रयत्न करे । यह कर्तव्य व्यक्ति को जीवन भर करना पड़ता है । इसमें गृहस्थाश्रम भी सम्मिलित है, क्योंकि इस प्रकार ऋषियों द्वारा प्रदत्त साहित्यिक धरोहर जो व्यक्ति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाता है ।
दूसरा पितृ यज्ञ है । व्यक्ति पर पितरों का ऋण होता है । इस ऋण को पितरों के श्राद्ध-तर्पण द्वारा पूर्ण किया जाता है । यह यज्ञ गृहस्थाश्रम द्वारा ही पूर्ण किया जाता है क्योंकि श्राद्ध-तर्पण आदि करने का अधिकारी केवल पुत्र होता है ।
तीसरा वेद यज्ञ है । यह यज्ञ देवताओं को बलि-आहूति आदि देकर पूर्ण किया जाता है । ऐसा विश्वास किया जाता है कि मनुष्य को सबकुछ देवताओं की कृपा से ही प्राप्त होता है । अतएव उनके द्वारा प्रदत्त वस्तु उन्हें समर्पित कर इस ऋण से मुक्त हुआ जा सकता है । इस समर्पण से देवता प्रसन्न होते हैं तथा उनकी शक्ति में भी वुद्धि होती है ।
अग्नि को प्रदत्त आहूति सूर्य को प्राप्त होती है तथा हवन द्वारा द्विज इस जगत का पोषण करता है -
स्वाध्याये नित्य युक्ताः स्याद्वैवे चैवेह कर्मणि ।
दैवकर्मणियुक्तो हि बिभर्तीदं चराचरम ।। मनु 3/75
तथा
अग्नौ प्रस्ताहुतिः सम्यगादित्यमुपतिष्ठते ।
आदित्याज्जायते वृष्टिवृष्अेरन्नं ततः प्रजा ।। मनु 3/76
मनु का कहना है कि विधिपूर्वक अग्नि में छोड़ी हुई आहूति सूर्य को प्राप्त होती है । सूर्य से वृष्टि, वृष्टि से अन्न और अन्न से प्रजा का पोषण होता है । अतएव प्रतिदिन विधिपूर्वक हवन करना चाहिए । यह यज्ञ पत्नी के बिना नहीं होता । अतएव व्यक्ति के लिए यह आवश्यक है कि वह विवाह द्वारा गृहस्थाश्रम में प्रवेश करे ।
चौथा भूतयज्ञ मात्र प्रेतात्माओं की बलि से ही संबंधित नहीं है, बल्कि जानवर, कीड़े-मकोड़े तथा अपाहिज मनुष्यों को भोजन देकर पूर्ण किया जाता है । हिंदू आचार शास्त्र यह प्रतिपादित करता है कि मानवता का क्षेत्र अत्यधिक विकसित है । भारतीय विचारधारा के अनुसार अकेले भोजन करना पाप है । ‘‘ भूतयज्ञ’’ त्यागपूर्ण भोग के आदर्श को प्रस्तुत करता है । गृहस्थाश्रम में निवास करते हुए करते हुए ही मनुष्य भूतयज्ञ को पूर्ण करता है । अंतिम नृयज्ञ है जिसके अन्तर्गत अतिथि सत्कार किया जाता  । अतिथि सत्कार को हमारे यहॉं न केवल सामाजिक व धार्मिक बल्कि पवित्र कर्तव्य माना जाता है । अतिथि वह है जिसके आने की कोई तिथि न हो । वैदिक युग में प्रत्येक स्नातक को ‘‘ अतिथि देवो भव ’’ का उपदेश दिया जाता था । अतिथि सेवा से गृहस्थ को पुण्य की प्राप्ति होती है । भारतवर्ष में वेद शास्त्र में अतिथि सेवा की महत्ता कही गई है तथा उसे स्वर्ग लाने वाला कहा गया है । आतिथ्य सत्कार की भावना मानवता के उच्चतम आदर्श को प्रस्तुत करती है । राम सीता लक्ष्मण जब चित्रकूट के पश्चात् अत्रि आश्रम में पहुँचते हैं तब अत्रि ऋषि उनका स्वागत करते हैं -
सकल मुनिन्ह सन बिदा कराई । सीता सहित चले द्वौ भाई ।।
अत्रि के आश्रम जब गयऊ । गुनत महामुनि हरषित भयऊ ।।
देखि राम छबि नयन जुड़ाने । सादर निज आश्रम तब आने ।।
करि पूजा कहि बचन सुहाए । दिए मूल फल प्रभु मन भाए ।। मा0अर0 सो0 3/2-4
गगस्त्य के शिष्य मुनि सुतीक्ष्य भी आश्रम में आकर अनेक प्रकार से राम की पूजा करते हैं -
तब मुनि हृदयॅं धीर धरि गहि पद बारहिं बार ।
निज आश्रम प्रभु आनि करि पूजा बिबिध प्रकार ।।  मा0अर0 10/दो0
राम लक्ष्मण सहित शबरी के आश्रम में पहुँचते हैं तथा प्रतीक्षारत शबरी का आतिथ्य स्वीकार करते हैं -
प्रेम मगन मुख बचन न आवा । पुनि पद सरोज सिर नावा ।।
सादर जल लै चरन पखारे । पुनि सुंदर आसन बैठारे ।।
कंद मूल फल सुरय अति दिय राम कहुं आनि ।
प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि ।। मा0अर0 34/5 तथा दो0
अतिथि सत्कार गुहस्थ आश्रम का प्रमुख कर्तव्य तो है ही वानप्रस्थी तथा संन्यासी में भी अतिथि सत्कार की भावना मिलती है , उदाहरण के तौर पर ऋषि मुनियों द्वारा किए गये आतिथ्य को लिया जा सकता है ।
गार्हस्थ जीवन की सफलता पति-पत्नी के अटूट प्रेम तथा आत्मिक संबंधों पर निर्भर करती है । मानस में राम सीता का प्रेम भी कुछ ऐसा ही है । राम के माता कैकेयी द्वारा वनगमन का आदेश प्राप्त हुआ है । राम वनवास जा रहे हैं उस समय सुकुमारी सीता भी वन जाने का हठ करती हैं । वे कहती हैं ,‘‘ आपके बिना मेरे लिए स्वर्ग भी नरक के समान है।’’ उनका कहना है कि जहॉं तक स्नेह और नाते हैं पति के बिना स्त्री को भी सूर्य से बढ़कर तपाने वाले हैं -
जहॅं लगि नाथ नेह अरु नारी । पिय बिनु तियहि तरनिहु ते ताते ।।
तनु धनु धाम धरनि पुर राजू । पति बिहीन सबु सोक समाजु ।। मा0अयो0 65/2
वह कहती है , ‘‘ आप के बिना संसार में मुझे कुछ भी सुखदाई नहीं है ।’’  
प्राननाथ तुम्ह बिनु जग माहीं । मो कहुं सुखद कतहुं कछु नाहीं ।। मा0अयो0 65/3
सीता राम के बिना अयोध्या का समस्त सुख तथा ऐश्वर्य तुच्छ समएती है । सीता के हठ के समक्ष राम की एक नहीं चलती है और सीता को अपने साथ वन ले जाना पड़ता है ।
गार्हस्थ यान के संचालन में पति-पत्नी दोनों का समान उत्तरदायित्व है । मानस में राम सीता के गृहस्थ जीवन का अवलोकन करें तो पाते हैं कि सीता में सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है । सीता राजरानी है । महल में काम करने वालों की कमी नहीं है फिरभी सीता पति के अनुकूल सेवा में लगी रहती है -
पति अनुकूल सदा रह सीता । सोभा खानि सुसील बिनीता ।।
जानति कृपासिंधु प्रभुताई । सेवति धरम कमल मन लाई ।।
जद्यपि गृह सेवक सेवकिनी । बिपुल सदा सेवा बिधि गुनी ।।
निज कर गृह परिचरजा करई । रामचंद्र आयसु अनुसरई ।।
जेहि बिधि कृपासिंधु सुख मानइ । सोइ कर श्री सेवा बिधि ।।
कौसल्यादि सासु गृहमाही । सेवइ सबन्हि मान मद नाहीं ।। मा0उ0 24/2-3-4
गृहस्थाश्रम में सेवा का अत्यधिक महत्व है । सीता यही  करती है जिसमें पति को सुख प्राप्त हो । सीता कौशल्या आदि सासुओं की भी सेवा करती है । उनमें जरा भी घमंड नहीं है ।
लेकिन तुलसी अपने समय के गृहस्थ जीवन के प्रति क्षुब्ध दिखते हैं । तुलसी के युग में गृहस्थाश्रम की मर्यादा नहीं रह गयी थी । गृहस्थाश्रम की नींव पति-पत्नी के परस्पर प्रेम तथा विश्वास पर आधारित है । दोनों का ही समान उत्तरदायित्व है, दोनो को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए । तुलसी कलियुग वर्णन में लिखते हैं
कुलवंति निकारहिं नारि सती । गृह आनहिं चेरि निवेरि गति ।।
सुत मानहिं मातु पिता तब लसैं । अबलानन दीख नहीं जब लौं ।। मा0उ0 101क/2
अर्थात कुलवन्ती सती स्त्रियों को पुरुष घर से निकाल देते हैं तथा दासियों को घर में लाकर रखते हैं । पुत्र, माता-पिता का तभी तक आदर करते हैं , जबतक विवाहित नहीं होते । सुहागिनी रिूत्रयांॅ आभूषण से रहित होती हैं तथा विधवाओं के नित्य नये श्रंगार हुआ करते हैं -
सौभागिनी बिभूषन हीना । बिधवन्ह के सिंगार नवीना ।। मा0उ0 99क/3
स्त्रि़यॉं भी गृहस्थ जीवन की मर्यादा से च्युत हो दुराचारिणी हो गई हैं -
गुन मंदिर सुंदर पति त्यागी । भजहिं नारि पर पुरुष अभागी ।। मा0उ0 99क/3
तुलसी के युग में तपस्वी धनवान हैं और गृहस्थ दरिद्र -
तपसी धनवंत दरिद्र गृही ।। कलि कौतुक तात न जात कही ।। मा0उ0 101क/1
यद्यपि गृहस्थ से ही ब्रह्मचारी संन्यासी भिक्षा प्राप्त कर जीविकोपार्जन करते थे लेकिन तुलसी ने जिस समाज का चित्रण किया है वह दरिद्र हो गया है । लोग गृहस्थ धर्म के पालन के प्रति दृढ़ नहीं हैं । अपने कर्तव्य तथ्ज्ञज्ञ उत्त्रदायित्व से पलायन करने वाले हो गये हैं । संन्यास ग्रहण करना तो आम बात हो गई थी ऋ
नारी मुई गृह संपति नासी । मूड़ मुड़ाइ होहिं सन्यासी ।। मा0उ0 100क/3
मानस में तुलसी ने अपने युग ममें गृहस्थाश्रम की दुर्दशा का चित्र खींचा है, वहीं विस्तार से गृहस्थाश्रम का उल्लेख भी किया है । उनके राम एक पत्नीव्रती उत्तम गृहस्थ हैं । उन्होंने गृहस्थ जीवन के आदर्श को गार्हस्थ संबंध द्वारा काव्य फलक पर चित्रित किया है । गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों का मूल है । अतः तुलसी ने इस आश्रम को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया है तथा इसके लिए स्वस्थ्य पारिवारिक संबंधों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है । पति-पत्नी संबंध में कटुता पारिवारिक विघटन, त्रास तथा मृत्यु को आमंत्रित करती है । पति-पत्नी को एक दूसरे के अनुकूल होना चाहिए । इसके लिए उन्होंने पुराणों तथा धर्म शास्त्रों की प्राचीन मान्यता के अनुसार चलकर समाज के स्खलन को रोकने का प्रयास किया है ।
ग/ वानप्रस्थ आश्रम
आश्रम-व्यवस्था के अनुसार वानप्रस्थ तृतीय आश्रम है । पच्चीस वर्ष तक गृहस्थ आश्रम  में अपने कर्म तथा धर्म के पालन करने के पश्चात् व्यक्ति वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश करता था । वानप्रस्थ आश्रम में व्यक्ति अकेले अथवा सपत्नीक भी प्रवेश कर सकता था । पत्नी सहित इस आश्रम में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी या परिवार को एकाएक नहीं त्याग सकता है । अतएव इस आश्रम में रहकर व्यक्ति धीरे-धीरे अपने घर परिवार का त्याग करने की तैयारी करता है ।
गृह परिवार का पूर्णतया त्याग तो व्यक्ति संन्यासी हो जाने पर ही करता है । वानप्रस्थ आश्रम में व्यक्ति भोग तथा ऐश्वर्य से दूर रहकर जीवन व्यतीत करता है । इस आश्रम में व्यक्ति अपना गॉंव तक छोड़ देता है तथा वन में कुटी बनाकर रहता है -
गृहस्थस्तु यदा पश्चंद्वतीपलितभात्मन ।
आपत्यस्यैव चापत्यं तदा रण्यं समाश्रयेत् ।। मनु 6/2
अर्थात गृहस्थ जब देखे कि उसके शरीर की त्वचा सिकुड़ गई है , सिर के बाल सफेद हो गये हैं तथा वह पौत्र युक्त हो गया हो तब वह वानप्रस्थ गंहण करे ।
वानप्रस्थ ग्रहण करना इसलिए आवश्यक था कि व्यक्ति वृद्ध होने पर सांसारिक कार्यों से निवृत रहे तथा अपनी संतान को पारिवारिक तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर प्रदान करे । मानस में स्वायम्भुव मनु एवं शतरूपा जिनसे मनुष्यों की सृष्टि हुई तथा जिनका धर्म एवं आचरण  अत्यंत उत्तम था, उन्होंने बहुत समय तक राज्य किया तथा शास्त्रों की मर्यादा का पालन भी किया । वृद्धावस्था आ जाने पर भी जब उन्हें विषयों से वैराग्य नहीं हुआ तब उन्हें यह सोच कर दुख हुआ कि प्रभु भक्ति के बिना सारा जन्म व्यर्थ यूं ही चला गया -
स्वायम्भू मनु अरु सतरूपा । जिन्ह तें मैं नर सृष्टि अनूपा ।।
छंपति धरम आचरन नीका । अजहुं गाव श्रुति जिन्ह कै लीका ।।
ळोइ न विषय बिराग भवन बसत भा चौथपन ।
ळृदयं बहुत दुख लाग जनम गयउ हरि भगति बिनु ।। म0बा0 142/1 तथा दो0
तब मनु अपने पुत्र को बरबस राज्य देकर स्त्री सहित वन प्रस्थान करते हैं -
बरबस राज सुतहि तब दीन्हा । नारि समेत गवन वन कीन्हा ।। म0बा0 143/1
वानप्रस्थ आश्रम में व्यक्ति ऋषि मुनियों की तरह तपस्यारत रहा करता था । तुलसी लिखते हैं कि मनु-शतरूपा भी अत्यंत दुर्बल हो गये तथा मुनियों के वस्त्र धारण करते थे । उनका जीवन अत्यंत धार्मिक था । इस आश्रम में व्यक्ति तीर्थ यात्रा करते थे । मनु भी तीर्थाटन करते हैं -
जहॅं तहॅं तीरथ रहे सुहाए । मुनिन्ह सकल सादर करवाए ।।
कृस सरीर मुनि पट परिधाना । सत समाज नित सुनहिं पुराना ।। मा0बा0 143/4
श्री हरि के लिए मनु-शतरूपा द्वादशाश्रर जप करते हुए कठोर तपस्या करते हैं -
द्वादस अक्षर मंत्र पुनि जपहिं अनुराग ।
बासुदेव पद पंकरूह दंपति मन अति लाग ।। मा0बा0 143/दो0
काफी दिनों तक वे साग, कंद, मुल तथा फल के आहार पर रहते हैं तत्पश्चात् केवल जल पर रहे । उनके मन में केवल एक ही आकांक्षा है कि निर्गुण, अखंड, अनन्त और अनादि प्रभु को देखें , जिनका स्मरण ब्रह्मवेत्ता करते हैं -
करहिं अहार साक फल कंदा । तुमरहिं ब्रह्म सच्चिदानंदा ।।
पुनि हरि हेंतु करन तप लागे । बारि अधार मूल फल त्यागे ।।
उर अभिलाष निरंतर होइ्र । देखिअ नयन परम प्रभु सोई ।।
अगुन अखंड अनंत अनादि । जेहि चिंतहिं परमारथ बादी ।। मा0बा0 144/1-2
दस हजार वर्ष तक वे वायु का आधार भी छोड़ देते हैं तथा एक पैर पर खड़े होकर तपस्या करते हैं । उनका शरीर केवल अस्थिमात्र हो गया है । ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव अनेक प्रकार से लालच देते हैं लेकिन वे अपनी तपस्या से नहीं डिगते हैं -
मॉंगहु बर बहु भॉंति लोभाए । परम धीर नहिं चलहिं चलाए ।
अस्थिमात्र होइ रहे सरीरा । तदपि मनाग मनहिं नहिं पीरा ।।मा0बा0 145/2
मनु-शतरूपा की तपस्या सफल होती है । आकाशवाणी होती है ,‘‘वर मॉगो ! प्रभु सर्वज्ञ हैं वे सब कुछ जानते हैं ’’-
प्रभु सर्बग्य दास निज जानी । गति अनन्त तापस नृपरानी ।।
मागु मागु बर भै नभ बानी । परम गंभीर कृपा मृतलानी ।।मा0बा0 145/3
मनु-शतरूपा के समान ही अन्य वानप्रस्थी भी त्याग, तपस्या तथा भक्तियुक्त पवित्र जीवन व्यतीत करते थे तथा अनन्त, अज्ञात उस परम सत्य की ओर शोध में संलग्न रहते थे ।
मानस में राजा दशरथ भी अपने को वानप्रस्थ आश्रम में जाने योग्य जानकर राम का राज्याभिषेक करना चाहते हैं । वे देखते हैं कि उनके सिर के बाल अब सफेद हो रहे हैं -
श्रवन समीप भए सित केसा । मनहूॅं जहरपनु अस उपदेसा ।।
नृप जुबराजू राम कहुॅं देहू । जीवन जनम लाहु किन लेहू ।। म0अयो0 2/4
सफेद बाल राजा दशरथ को वानप्रस्थ की याद दिला रहे हैं । मानस में अनेक ऋषि मुनियों को भी वानप्रस्थ-आश्रम में जीवन व्यतीत करते देखते हैं । इस आश्रम में रहकर व्यक्ति न केवल कुटुम्ब का अपितु पूरे समाज का सदस्य हो जाता था तथा सामाजिक कल्याण के कार्यों में लगा रहता था । सामाजिक समस्याओं का निराकरण तथा पथ प्रदर्शन भी करता था । वह निष्काम कर्म में लगा रहता था ।
वानप्रस्थी ऋषि मुनियों के आश्रम में ही गुरूकुल होता था जहॉ रहकर ब्रह्मचारी विद्याध्ययन करते थे । पंचमहायज्ञों का पालन वानप्रस्थी को भी करना होता था । मानस में अत्रि ऋषियों को राम का सत्कार करते हुए देखते हैं । वानप्रस्थी पूरी तरह से विरक्त नहीं होता था , लेकिन धीरे-धीरे अपने को माया से मुक्त करने के प्रयास में लगाये रखता था । इस आश्रम को गौतम धर्म सूत्र तथा मनु स्मृति में ‘‘बैखानस’’ कहा गया है । इस आश्रम में व्यक्ति पत्नी के साथ भी जा सकता था ।
सपरो वापयदारो वा आत्मान्संयतेन्द्रियः ।
वानप्रस्थाश्रमे गच्छेम्कृतकृत्यो गृहाश्रमात् ।।
तत्रारष्यकशास्त्राणी समधीत्य स धर्मवितं ।
उर्ध्वरेताः प्रजायिव्या गच्छत्यक्षरसात्मताम् ।। महा0शान्ति 61/4-5
मानस में ही अत्रि अपनी पत्नी अनसूया के साथ वन में निवास कर रहे हैं ।
मनु के अनुसार इसमें केवल द्विज ही प्रवेश कर सकते थे । शूद्र का प्रवेश उन्होंने वर्जित किया है -
एवं गृहाश्रमे स्थित्वा विधिवत्स्नातको द्विजः ।
वन स्वेत्तु नियतो यथावद्विजितेन्द्रियः ।। मनु 6/1
इस आश्रम में व्यक्ति को इन्द्रियों पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करना होता था । इसके नियमों में कठोरता होने के कारण अधिकतर लोग इसे स्वीकार नहीं करते थे । इसमें व्यक्ति मृगचर्म तथा वृक्षों की छाल धारण करता था । प्रातः संध्या स्नान करना पड़ता था तथा क्षौर कर्म वर्जित था -
वसीत चर्म चीरं वा सायं स्नायात्प्रगे तथा ।
जटाश्च बिभृयान्नित्यं श्मश्रुलोमनखानि ।। मनु 6/6

घ/ संन्यास आश्रम
संन्यास आश्रम की चर्चा सर्वप्रथम वृहदारण्यक उपनिषद में मिलती है जहॉं कि याज्ञवल्क्य संन्यास ग्रहण करते हैं । वानप्रस्थ आश्रम में जब व्यक्ति पूरी तरह से जितेन्द्रिय होकर अपने को माया-मोह से मुक्त कर लेता था, तब वह इस आश्रम में प्रवेश कर सकता था । वानप्रस्थ में जो कुछ उसके पास होता था, वह सब कुछ त्याग देता था । यहॉं तक कि अपना नाम त्याग कर दूसरा नाम रख लेता था । अब वह एक ही स्थान पर नहीं रहता था बल्कि भ्रमण करता रहता था -
वनेषु चविहृत्यैवं तृतीयं भागभायुषः ।
चतुर्थामायंषों भाग्र व्यक्तवा संगान्परिप्रजेत ।।मनु 6/33
संन्यास ग्रहण कर जगत् कल्याण के कार्यों में लगा रहता था इसलिए वह एक स्थान पर नहीं रहकर भ्रमण करता रहता था ।
संन्यास लेने के पूर्व व्यक्ति को देवऋण, ऋषिऋण और पितृऋण को पूरा करना होता था । उन्हें पूरा किए बिना मोक्ष चाहने वाला नरकगामी होता है -
ऋणानि क्षीण्यपाकृत्य मनो मोक्षे निवेशयेत् ।
अनपाकृत्य मोक्षं तु सेवमानो व्रजत्यधः ।।मनु 6/35
अर्थात मनुष्य को अपने कर्तव्य तथा धर्म के उचित रूप से निर्वाह के पश्चात् ही संन्यास ग्रहण करना चाहिए अन्यथा हर कोई कर्म से दूर भागेगा ।
व्यक्ति के लिए यह उचित है कि वानप्रस्थ समाप्त करने के पश्चात् सभी प्रकार के कर्मों का परित्याग करके संन्यास ग्रहण करे । सब के सथ मैत्री रखे । जितेन्द्रिय बने तथा ऋषि मुनियों के समान आचरण करे । अयोचित ही जो कुछ मिल जाए, उसी में संतोष करे, अन्न का संग्रह न करे । वह उतनी ही भिक्षा ग्रहण करे जितना जीवन यापन के लिए आवश्यक हो । उसे निस्पृह रहना आवश्यक है तथा किसी को दयावश कभी कुछ देने की इच्छा नहीं करनी चाहिए । उसे किसी के अधिकार में हस्तक्ष्सेप नहीं करना चाहिए ।
दूसरों के द्वारा प्रार्थना किए जाने पर ही कोई वस्तु स्वीकार करनी चाहिए । संन्यासी को निर्वेर होना अनिवार्य है । उसे अकारण उपदेश देना वर्जित है । वह न किसी के साथ घनिष्ठता स्थापित करे न विषय व्यवहार रखे, उसे समदर्शी होना चाहिए । रात्रि में शयन के लिए सुनसान घर, वन और वृक्ष के नीचे सरिता तट पर अथवा पर्वत कन्दराओं को चुनना चाहिए । उसे किसी स्थान पर स्थायी रूप से निवास नहीं करना चाहिए । केवल वर्षा काल में वह स्थायी रूप से एक ही स्थान पर निवास कर सकता है ।
संन्यास आश्रम के अन्तर्गत नियम की कठोरता तथा क्लेश की अधिकता के कारण बहुत कम लोग ही इसे स्वीकार करते थे । इस आश्रम में रहकर संन्यासी को आत्मा परमात्मा संबंधी गूढ़ रहस्यों पर शोध करना होता था ।
तुलसी ने रामचरितमानस में जिस समाज का चित्रण किया है , उसमें लोगों की प्रवृत्ति कर्म से दूर भागने की हो गइ्र थी । सिद्धों तथा नाथों का प्रभाव समाज में अधिक था । इस प्रभाव के कारण संन्यासियों की संख्या बढ़ गई थी । लोग कर्तव्यच्यूत हो रहे थे । तुलसी लिखते हैं -
जे बरनाधम तेलि कुम्हारा । स्वपच किरात कोल कलवारा ।
नारी मुई गृह संपति नासी । मूड़ मुड़ाइ होहिं सन्यासी ।।मा0उ0 100क/3
संन्यासी होना साधारण सी बात हो गइ्र थी । लोग अपने वर्ण-धर्म का पालन नहीं कर रहे थे । शूद्र, विप्रों से अपनी पूजा करवा रहे थे -
ते बिप्रन्ह सन आप पुजवाहिं । उभय लोक निज हाथ नसावहिं ।।मा0उ0 100क/4
वानप्रस्थ आश्रम में वानप्रस्थी अपनी कुटिया, घर बार सबकुछ छोड़कर संन्यासी हो जाता है । महाभारत में लिखा है कि मनुष्य को अपनी सारी संपत्ति को पुरोहितों एवं ब्राह्मणों में बॉंटकर चतुर्थ आश्रम ग्रहण करना चाहिए । किंतु तुलसी मनुष्य में जिस संन्यासी का वर्णन करते हैं उसमें वैराग्य नहीं है । विषयासक्ति ने उसके वैराग्य का हरण कर लिया है । तपस्वी णनवान हैं तथा गृहस्थ दरिद्र, संन्यासी धन खर्च करके अपने घरों को सजाते हैं । आश्रम के विधि-निषेधों की अवहेलना से दुखी होकर तुलसी को कहना पड़ता है कि कलियुग की लीला कुछ कही नहीं जाती -
बहु दाम सॅवारहिं द्याम जती । विषया हरि लीन्हिन  रहि  बिरती  ।।
तपसी द्यनवंत दरिद्र गृही । कलि कौतुक तात न जात कही ।।मा0उ0 101क/1
पहले केवल ब्रह्मचारी और संन्यासी ही भीख मांगते थे लेकिन अब सभी भीख मांगते हैं । कलियुग ने लोगों को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर रखा है -
कलिकाल बिहाल किए मनुजा । नहिं मानत कौ अनुजा तनुजा ।।
नहिं तोष बिचारन सीतलता । सब जाति कुजाति भए भगता ।।मा0उ0 101क/3
तुलसी आगे लिखते हैं - आश्रम-व्यवस्था के आचार नष्ट हो गयें हैं । वर्णाश्रम धर्माचार, अन्द्रिय दमन, दान, दया और समझदारी नहीं रह गई है -
दम दान दया नहिं जान वनी ।मा0उ0 102क/5
तुलसी महाभारत, पुराण और धर्मशास्त्र की व्यवस्था के अनुसार ही आश्रम व्यवस्था के पक्षधर थे ।
घ0      आश्रम व्यवस्था , नियम और वेषिष्टय
आश्रम व्यवस्था हिन्दू धर्म का वह क्रमबद्ध विभाजन है , जिसके द्वारा व्यक्ति अपने भौतिक तथा आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्त्ति करता है । इस व्यवस्था में आश्रमों को क्रमानुसार रखा गया है, तथा इस क्रम के अनुसार ही आदर्श हिन्दू-जीवन व्यतीत किया जा सकता है ।
यह आश्रम व्यवस्था अपने में संपूर्ण है । आश्रम में व्यक्ति अपने को अगले आश्रम के येंग्य बनाने का प्रयत्न करता है । इस व्यवस्था द्वारा अंतिम लक्ष्य मोक्ष तक पहुँचने के लिए व्यक्ति को हर स्तर पर प्रस्तुत किया जाता है । इसमें व्यक्ति के स्वाभाविक प्रवृत्ति की अवहेलना नहीं की गई है । यह व्यवस्था मानव को भाग से विरक्त कर मोक्ष तक ले जीती है । मनुस्मृति का कहना है , मनुष्य परम गति की प्राप्ति के लिए ही अपना जीवन चार आश्रमों में व्यतीत करता है । शास्त्रकार तथा विद्वान इस विषय पर एकमत नहीं हैं कि किस आयु में व्यक्ति को विभिन्न आश्रमों में प्रवेश करना चाहिए ।
आश्रम व्यवस्था के अनुसार मनुष्य की आयु एक सौ वर्ष मानी गई है ‘‘ शतायुर्वैपुरुषः’’ । ऋग्वेदिक युग में भी ‘‘ जीवेम शरदः शतम ’’ द्वारा सौ वर्ष जीने की कामना की गई । ब्राह्मण काल में यह माना गया कि व्यक्ति का उद्देश्य अमरता प्राप्त करना नहीं बल्कि सौ वर्ष की आयु भी प्राप्त करना है ।
ऋषियों ने सौ वर्ष की जीवन को आश्रम के अनुसार चार भागों में विभाजित किया है तथा प्रत्येक आश्रम के लिए पच्चीस वर्ष का समय निश्चित किया है ।
पच्चीस वर्ष तक व्यक्ति ब्रह्मचर्य आश्रम में संयम व नियम के अनुसार रहता था । इस अवस्था में उसका उद्देश्य ज्ञान प्राप्ति ही होता था । पच्चीस से पचास वर्ष की अवधि गृहस्थ जीवन व्यतीत करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों के पालन के लिए निश्चत की गई । पचास से पचहत्तर वर्ष की आयु तक व्यक्ति वन में रहकर जीवन व्यतीत करता था । इस आश्रम में रहकर व्यक्ति जीवन के गूढ़तम रहस्यों को समझता था तथा मोक्ष प्रापित के प्रति प्रयत्नशील रहता था । पचहतार वर्ष के पश्चात् वह संसार से पूर्णतया विरक्त होकर संन्यस्त हो जाता था । किंतु प्रत्येक आश्रम के लिए पच्चीस वर्ष की नियम सीमा केवल सिद्धान्त रूप में ही थी । व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता था ।
उदाहरण के लिए यदि ब्रह्मचर्य-आश्रम में नियम समय के पूर्व ही विद्यार्थी यदि विद्याध्ययन समाप्त कर लेता है , तो वह नियम समय के पूर्व ही गृहस्थाश्रम में प्रवेश कर सकता है । यदि वह नियत अवधि से अधिक समय अपने को तैयार करने में लगाता है तो इस अवरूथा में वह बिना तैयार हुए गृहस्थाश्रम में प्रवेश नहीं कर सकता है । जहॉंतक आश्रम-व्यवस्था के कार्यों का प्रश्न था, ऐसा नहीं था कि युवावस्था में धर्म तथा ईश्वर प्राप्ति से संबंधित कार्यों को किया ही न जाए । व्यक्ति को चाहिए कि वचह उपलब्ध अवसर से लाभ उठाने का प्रयास करे । व्यक्ति को यह चाहिए कि जीवन के विभिन्न भागों के बीच सामंजस्य बनाये रखे ।
आश्रम व्यवस्था के पालन के लिएए जाबालोपनिषद में कहा गया है कि ब्रहचारी के बाद गृहस्थ, गृहस्थ के बाद वानप्रस्थी और वानप्रस्थी के वाद परिव्राजक या भिक्षु होना चाहिए -
ब्रह्मचर्य परिसमाप्त गृही भवेत् ।
गृही भूत्वावनी भवेत् ।
वनी भूत्वा प्रव्रजेत् ।     जाबालोपनिषद 4
इसी क्रम का पालन करने के लिए लोगों को कहा गया लेकिन लोग ब्रह्मचर्य के बाद सीधे वानप्रस्थ में भी प्रवेश करते थे, किंतु इसे उतना अच्छा नहीं माना जाता था ।
मानस में तुलसी ने भी आश्रम व्यवहार के नियम के उल्लंघन की निंदा की है । उन गृहस्थों की निंदा की है जो असमय में ही संन्यासी हो जाते थे ।
ड़0       निष्कर्ष
 आश्रम व्यवस्था मनुष्य के जीवन के चारों स्तरों का वैज्ञानिक विवेचन है । यह मनुष्य जीवन का वह विभाजन है, जो समस्त जाति पर लागू हो सकता है । आश्रम व्यवस्था हमारे ऋषियों के मस्तिष्क की एक महान खोज है । इस आदर्श-व्यवस्था के कारण ही हमारे पूर्वजों का जीवन अत्यन्त गौरवपूर्ण रहा होगा । आज इस व्यवस्था का पूर्णतया पालन न हो पाने के कारण ही मानव जाति पतन की राह पर चल रही है । हमारे प्राचीन ऋषि तथा चिंतक यह अच्छी तरह जानते थे कि व्यष्टि में ही समष्टि का हित निहित है । अतएव उन्होंने सामाजिक उन्नति के निमित्त व्यक्तिगत उन्नति को आवश्यक समझा और उसी के परिणामस्वरूप आश्रम व्यवस्था को जनम दिया । इसका प्रमुख लक्ष्य जीवन का व्यवथ्स्थत ढ़ंग से संचालन करना था जिससे कि व्यक्ति जीवन के परम लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सके । यद्यपि यह व्यवस्था धर्म तथा नैतिक नियम की भावना से संबद्ध हुइ्र है, अतएव इसमें मानवता के कल्याण की भावना भी निहित है । प्रत्येक व्यक्ति इसी कल्याण के लिए प्रयत्न करता है तथा इसी के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है । महान कार्य के लिए उसकी योजन का क्रमबद्ध विभाजन भी आवश्यक है । चारो आश्रम ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास इसका क्रमबद्ध विभाजन है तथा यह जीवन की योजना को प्रस्तुत करता है ।
वैदिक धर्म की यह सम्यक् योजना एक सांगोपांग जीवन की सुसंयत रेखा चित्रित कर, स्वस्थ्य सामाजिक विधा का आदर्श स्थापित करती है ।


No comments:

Post a Comment